The Digital 24 मध्य प्रदेश डेस्क : इंदौर में रंगपंचमी का उत्साह अलग ही रहता है। लाखों लोग गेर नहीं रह जाते। यहां निकलने वाली गेर देशभर में प्रसिद्ध है। इसमें कहीं देशभक्ति, कहीं पर राधा कृष्ण की रासलीला तो कहीं पर भोलेनाथ का डमरू दिखा। इंदौर में लाखों लोग उत्साह के साथ गेर में शामिल हुए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब चार लाख लोग शामिल हुए हैं। गेर का उत्साह अलग ही नजर आ रहा था। हम आपको तस्वीरों में दिखाते हैं इंदौरी रंगपंचमी के रंग टोरी कार्नर की गेर में लोगों ने खूब डांस किया। डीजे की आवाज कई किमी तक सुनाई दे रही है। गेर में शामिल होने आए लोगों पर मिसाइल से गुलाल उड़ायाजा रहा है। इंदौर के नृसिंह बाजार में फाग यात्रा से पहले पुलिस की परेड की गई। टोरी कॉर्नर गैर आयोजक शेखर गिरी ने पुलिस अधिकारियों को गुलाल लगाया। लोगों ने गुलाल उड़ाना भी शुरू कर दिया। गेर में लोगों का शामिल होना शुरू हो गया है।
Tags
Indore