The Digital 24 News

बाबा महाकाल के शरण में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्री रहे मौजूद

The Digital 24 मध्य प्रदेश उज्जैन : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सपत्नीक महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उज्जैन प्रवास के दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन-अभिषेक किया। पं. राजेश पुजारी, राम पुजारी और आकाश पुजारी ने पूजा सम्पन्न कराई। इस दौरान प्रशान्त पुजारी, ओम पुजारी और रमन त्रिवेदी भी उपस्थित थे। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाकाल मंदिर में भारत की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पहुंचे। उज्जैन में उनका स्वागत करता हूं। उनके नेतृत्व में हमारी पार्टी आगे बढ़े। सभी मंत्रालयों और सरकार के मामले में बाबा महाकाल का आशीर्वाद बना रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत सभी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। उनके दर्शन सौभाग्य से प्राप्त होते हैं। ऐसे तपोस्थली पर उनका आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। यहां आने पर नई स्फूर्ति, ऊर्जा और समाज के लिए काम करने की ताकत मिलती है। यह ताकत मुझे महाकालेश्वर से मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post